बिना जिम के Weight Loss कैसे करें?

By Deepak Kumar
02 Jun 2025, 15:30 IST

अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो चिंता की बात नहीं। घर पर रहकर भी वजन घटाया जा सकता है। सही एक्सरसाइज, संतुलित खानपान और थोड़ी नियमितता से आप बिना किसी उपकरण के फिट और स्लिम बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं 6 असरदार एक्सरसाइज।

पुश अप

पुश अप्स से छाती, कंधे और पेट की मसल्स मजबूत होती हैं। यह बॉडी को शेप में लाता है और स्ट्रेंथ बढ़ाता है। शुरुआत में घुटनों के सहारे करें।

स्क्वाट

स्क्वाट आपके पैरों और निचले हिस्से की चर्बी घटाने में मदद करता है। जांघों की मसल्स मजबूत होती हैं और फैट बर्न तेजी से होता है।

बर्पी

बर्पी थोड़ी कठिन लेकिन बहुत असरदार एक्सरसाइज है। इससे हार्ट रेट बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। शुरुआत में 7–8 बार करें।

हाई नी

हाई नी रनिंग से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। एक ही जगह खड़े रहकर दौड़ें और घुटनों को छाती तक उठाएं। यह कार्डियो को बढ़ावा देता है।

फ्रोगर

फ्रोगर एक्सरसाइज प्लैंक पोज से शुरू होती है और जंप के साथ होती है। इससे लेग्स, आर्म्स, कोर और ग्लूट्स की टोनिंग होती है।

स्क्वाट जंप

स्क्वाट से सीधे जंप करें और दोबारा स्क्वाट में आएं। यह एक्सरसाइज हार्ट रेट बढ़ाती है और मसल्स को टोन करती है। हफ्तेभर में असर दिखेगा।

नियमितता और सही खानपान जरूरी

इन एक्सरसाइज का असर तभी दिखेगा जब आप इन्हें नियमित करें और डाइट में हेल्दी फूड शामिल करें। चीनी और फैटी फूड से बचें।

इन 6 आसान एक्सरसाइज को रोजाना करने से आप बिना जिम जाए फिट रह सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com