गर्दन के हंप्स को कैसे ठीक करें?

By Deepak Kumar
26 May 2025, 18:00 IST

गर्दन के हंप्स यानी कूबड़ आमतौर पर गलत बैठने की आदत या उम्र बढ़ने से हो सकते हैं। इसे ठीक करने के लिए सही पोश्चर अपनाना और विशेष एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इससे गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हंप कम हो सकता है।

एक्सपर्ट की सलाह

तो चलिए एएस फिटनेस सेंटर के योगा और फिटनेस इंचार्ज साईं श्रीवास्तव से जानते हैं कि कूबड़ होने पर किस तरह की एक्सरसाइज फायदेमंद होती है।

चिन टक एक्सरसाइज (Chin Tucks)

पीठ सीधी रखें, धीरे-धीरे चिन को अंदर की ओर खींचें जैसे डबल चिन बना रहे हों। 5 सेकंड रखें, फिर आराम करें। 10-15 बार दोहराएं। यह गर्दन की मांसपेशियां मजबूत करती है।

कैट-काउ स्ट्रेच (Cat-Cow Stretch)

बिल्ली की मुद्रा बनाएं, सांस लें, पीठ नीचे झुकाएं, गर्दन ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए पीठ गोल करें और ठुड्डी छाती की ओर लाएं। 10-15 बार धीरे-धीरे करें। यह रीढ़ को लचीला बनाता है।

वॉल एंजेल्स (Wall Angels)

दीवार के सहारे सीधे खड़े हों, सिर, कंधे और पीठ दीवार से सटाएं। बाहों को दीवार पर ‘W’ में रखें, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठाकर ‘Y’ बनाएं। 10-12 बार करें। यह कंधों और गर्दन को मजबूत बनाता है।

ट्रेपेजियस स्ट्रेच (Trapezius Stretch)

यह एक्सरसाइज कंधों के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को आराम देती है और तनाव कम करती है। गर्दन की लचक बढ़ाने में मदद करती है जिससे कूबड़ की समस्या कम होती है।

नेक रोल एक्सरसाइज (Neck Rolls)

धीरे-धीरे गर्दन को गोल घुमाएं, दाएं से बाएं और बाएं से दाएं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और रक्त संचार बढ़ेगा। यह पोश्चर सुधारने में सहायक होता है।

सही पोश्चर अपनाएं

लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करते समय अपनी गर्दन को सही रखें। सही बैठना और नियमित एक्सरसाइज से नेक हंप और कूबड़ जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

नियमित एक्सरसाइज से कूबड़ कम होता है, बैठने का तरीका सुधरता है, और गर्दन-पीठ के दर्द में आराम मिलता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com