दिन की शुरुआत कैसे करनी चाहिए?

By Himadri Singh Hada
19 May 2025, 15:30 IST

एक अच्छी सुबह पूरे दिन को सकारात्मक और ऊर्जावान बना सकती है। दिन की शुरुआत अगर सही ढंग से की जाए, तो काम में मन लगता है और तनाव कम होता है।

सुबह जल्दी उठना

सुबह जल्दी उठने की आदत बनाइए, ताकि दिन की शुरुआत शांति और ताजगी के साथ हो सके। देर से उठने पर सारा दिन भागदौड़ में निकल जाता है और मन भी चिड़चिड़ा रहता है।

पॉजिटिव एनर्जी

उठते ही सबसे पहले अपने ईश्वर या जिस शक्ति में आप विश्वास करते हैं, उसका धन्यवाद कीजिए। इससे दिनभर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और मन में एक आत्मविश्वास महसूस होता है।

ध्यान या मेडिटेशन

सुबह के समय कुछ देर ध्यान या मेडिटेशन कीजिए। इससे मन शांत होता है और सोचने की शक्ति भी बेहतर बनती है, जो दिनभर के फैसलों में मदद करती है।

प्लान बनाएं

अपने दिन की योजना पहले ही बना लें। इससे आपको पता रहेगा कि कौन-कौन से जरूरी काम करने हैं और आप बिना भटके हुए समय का सही उपयोग कर पाएंगे।

एक्सरसाइज करें

हल्की फुल्की एक्सरसाइज या योगा कीजिए, ताकि शरीर एक्टिव हो जाए। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो और पूरे दिन आप ऊर्जा से भरे रहें।

सुबह का नाश्ता करें

नाश्ता कभी न छोड़ें। सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी होता है। यह पूरे दिन की ऊर्जा का स्रोत होता है, जिससे आपकी काम करने की क्षमता भी अच्छी बनी रहती है।

फोन से दूरी

फोन या सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, कम से कम सुबह के पहले एक घंटे तक। इससे आप अपने दिमाग को बाहरी शोर से बचाकर खुद पर फोकस कर सकेंगे।

सकारात्मक विचार

सुबह-सुबह कोई अच्छी किताब पढ़ें या कुछ मोटिवेशनल सुनें, जिससे दिमाग में सकारात्मक विचार आएं और आप खुद को अच्छा महसूस करें।

अपनों के साथ थोड़ी बात कीजिए, चाहे वो माता-पिता हों या भाई-बहन। इससे भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com