हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना मॉर्निंग वॉक जरूर करनी चाहिए। अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता है कि उन्हें रोज कितनी देर मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए? इसके बारे में लेख में जानें विस्तार से-
रोज कितनी देर मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए?
मॉर्निंग वॉक करने से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। आपको रोज कम से कम आधे घंटे की मॉर्निंग वॉक जरूर करनी चाहिए।
कितने बजे करें मॉर्निंग वॉक?
रोज सूर्योदय के बाद सुबह 8 बजे तक का समय मॉर्निंग वॉक के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। आप 7 से 10 बजे के बीज भी वॉक कर सकते हैं।
स्ट्रेस दूर करे
रोज मॉर्निंग वॉक करने से आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। इससे तनाव व डिप्रेशन से राहत मिलती है और दिमाग शांत होता है।
एक्टिव बॉडी
बॉडी को एक्टिव रखने के लिए रोज मॉर्निंग वॉक करें। इससे शरीर में फुर्ती आती है और आलस दूर होता है।
वेट लॉस
रोज सुबह आधा घंटे टहलने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा चर्बी घटाता है।
पैर दर्द से आराम
वॉक करना एक फुल बॉडी वर्कआउट है। इससे आपके पैरों की मसल्स को आराम मिलता है। जिससे पैर दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है।
लेख में आपने जाना रोज कितनी देर मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए? साथ ही, जाने इसके फायदे भी। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com