1 दिन में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?

By Himadri Singh Hada
11 May 2025, 10:00 IST

सही समय पर और सही तरीके से एक्सरसाइज करने से आपका फिटनेस लेवल बढ़ता है और बीमारियों से बचाव होता है।

एक्सरसाइज कितनी देर करें

रोज कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करना जरूरी है ताकि आप फिट रह सकें और बीमारियों से बच सकें।

वजन रहेगा कंट्रोल

बढ़ते वजन को कम करने के लिए एक घंटे तक एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में फैट बर्न होने में मदद मिलेगी। एक्सरसाइज के दौरान हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है।

वर्कआउट्स

एक दिन में 30 से 60 मिनट तक एक्सरसाइज करना एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बन सकता है। इस दौरान आप वॉकिंग, रनिंग योग या जिम वर्कआउट्स कर सकते हैं।

स्वास्थ्य होगा बेहतर

डेली एक्सरसाइज करने से शरीर में स्ट्रेंथ और लचीलापन आता है। रोज आधे घंटे तक कार्डियो एक्सरसाइज करना भी दिल और फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

फिजिकल एक्टिविटी

अगर आप शारीरिक गतिविधियों में नए हैं, तो शुरुआत में 20 मिनट की हल्की एक्सरसाइज से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इससे शरीर को अधिक तनाव नहीं होगा।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

एक्सरसाइज करते वक्त आप अपनी सुविधा के हिसाब से अलग-अलग तरह की गतिविधियां चुन सकते हैं। इसके लिए आप योग, दौड़ना, साइकलिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं।

मानसिक शांति

सप्ताह में कम से कम तीन से चार दिन एक्सरसाइज करना शरीर के लिए लाभकारी होता है। ये मानसिक शांति और तनाव कम करने में भी मदद करता है।

एक्सरसाइज के दौरान कभी भी ज्यादा मेहनत न करें। शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है जितना नियमित एक्सरसाइज करना। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com