बच्चों को कितनी देर एक्सरसाइज कराना चाहिए?

By Shilpy Arya
21 Nov 2024, 18:30 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको अपने बच्चों को भी एक्सरसाइज कराना चाहिए। इससे उन्हें फिट रखने में मदद मिलेगी।

लेख में डॉ. लोकेश शर्मा (एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटीज डिविजन के सलाहकार, पीडियाट्रिक और किशोर एंडोक्रिनोलॉजीनोलॉजी), मेदांता अस्पताल, लखनऊ से विस्तार से जानें बच्चों को कितनी देर एक्सरसाइज कराना चाहिए?

बच्चों को कितनी देर एक्सरसाइज कराना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार आपको अपने 5 से 17 साल के बच्चों को रोजाना 1 घंटे एक्सरसाइज करवानी चाहिए। लेकिन, अगर आपका बच्चा अधिक हेल्दी और फिट है, तो 1 घंटे से अधिक एक्सरसाइज भी कर सकता है।

बच्चों को कौन सी एक्सरसाइज करानी चाहिए?

आप अपने बच्चो रोजाना पुल अप्स, जंपिंग जैक्स, स्किपिंग, स्वीमिंग, जॉगिंग, रनिंग और एरोबिक्स करा सकते हैं।

वेट लॉस करे

अपने बच्चे के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको उन्हें रोज एक्सरसाइज करानी चाहिए। फुल बॉडी वर्कआउट करने से मोटापा कम होता है।

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए अपने बच्चों को रोज 1 घंटे एक्सरसाइज कराएं। इससे बॉडी पेन भी कम होता है।

डायबिटीज से राहत

बच्चों में डायबिटीज का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इनएक्टिव लाइफस्टाइल के चलते बच्चे डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में रोज एक्सरसाइज करने से डायबिटीज का जोखिम घटता है।

लेख में आपने जाना बच्चों को कितनी देर एक्सरसाइज कराना चाहिए? साथ ही, जानें कुछ फायदे भी। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com