खाने के बाद एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है?

By Aditya Bharat
01 Apr 2025, 06:00 IST

फिटनेस के लिए डाइट और एक्सरसाइज का सही बैलेंस जरूरी है। गलत टाइमिंग से फायदों की जगह नुकसान हो सकता है। सही गैप रखना एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आइए फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से जानते हैं खाने के बाद कब एक्सरसाइज करें।

एक्सरसाइज से पहले गैप रखें

मेन मील और एक्सरसाइज के बीच 3-4 घंटे का गैप होना चाहिए। छोटे मील्स के लिए 1-3 घंटे का अंतर रखना सही रहता है।

खाली पेट एक्सरसाइज फायदेमंद है?

खाली पेट एक्सरसाइज करने से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। हल्का नाश्ता करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

सुबह एक्सरसाइज से पहले क्या खाएं?

एक्सरसाइज से 1 घंटा पहले प्रोटीन और कार्ब्स लें। होल ग्रेन सीरियल, लो-फैट मिल्क, केला, योगर्ट, जूस या चाय-कॉफी पी सकते हैं।

एक्सरसाइज के बाद स्नैक्स लें?

अगर एक्सरसाइज के बाद कमजोरी महसूस हो तो स्नैक्स खा सकते हैं। एनर्जी बार, केला, सेब, योगर्ट या फ्रूट स्मूदी लेना अच्छा होता है।

एक्सरसाइज से पहले और बाद में पानी

American College of Sports Medicine के अनुसार, एक्सरसाइज से 2-3 घंटे पहले 473-710ml पानी और एक्सरसाइज के दौरान हर 15-20 मिनट में पानी पीना चाहिए।

लंबे वर्कआउट के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक

60 मिनट से ज्यादा की इंटेंस एक्सरसाइज के दौरान शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत होती है। स्पोर्ट्स ड्रिंक एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

एक्सरसाइज - मील्स के बीच बैलेंस

जरूरत के अनुसार स्नैक्स लें, बहुत ज्यादा या बहुत कम न खाएं। सही डाइट और वॉटर इंटेक का ध्यान रखें ताकि वर्कआउट का ज्यादा फायदा मिले।

डाइट और एक्सरसाइज के बीच सही गैप रखना जरूरी है। सही टाइमिंग और पोषण से शरीर को पूरा लाभ मिलेगा और फिटनेस लेवल बेहतर होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com