Akshay Kumar 57 की उम्र में भी यंग कैसे दिखते हैं? जानें उनका फिटनेस फॉर्मूला

By Himadri Singh Hada
20 Feb 2025, 12:30 IST

अक्षय कुमार 57 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेक हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय के रूटीन में कई फिजिकल एक्टिविटी शामिल हैं।

मार्शल आर्ट्स में माहिर

अक्षय मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं। साथ ही, अक्षय किकबॉक्सिंग को फिटनेस का अहम हिस्सा मानते हैं। यह वेट मेंटन और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज हैं।

साइकिलिंग के फायदे

साइकिलिंग अक्षय के फिटनेस रूटीन का जरूरी हिस्सा है। उनका मानना है कि साइकिलिंग से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और यह कोर को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

गर्दन की एक्सरसाइज

अक्षय गर्दन की एक्सरसाइज को भी प्रायोरिटी देते हैं। उनका कहना है कि सुबह नेक एक्सरसाइज करने से शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है और दिनभर काम करने की क्षमता बढ़ जाती है।

स्विमिंग करना

स्विमिंग को अक्षय एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज मानते हैं। यह शरीर की मांसपेशियों को टोन करता है और लंबे समय तक शरीर को फिट बनाए रखने में मदद करता है।

योग करना

अक्षय हर रोज योग करते हैं। इसे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी मानते हैं। उनके अनुसार, योग तनाव दूर करता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

फिजिकल एक्टिविटी

अक्षय कुमार खेल-कूद में भी रुचि रखते हैं और मानते हैं कि बैडमिंटन, बास्केटबॉल या टेनिस जैसे खेल खेलने से फिटनेस के लेवल में सुधार होता है।

अक्षय कुमार की डाइट

अक्षय कुमार सादा और पोषण युक्त खाना पसंद करते हैं। वे नाश्ते में पराठे, जूस और अंडे लेते हैं, जबकि लंच और डिनर में घर का सादा और पौष्टिक खाना खाना पसंद करते हैं।

फिटनेस का मूल मंत्र

अक्षय शाम 6:00 बजे तक खाना खा लेते हैं। 10 बजे तक सोने चले जाते हैं। उनका मानना है कि सही समय पर सोना और जागना फिटनेस का मूल मंत्र है।

अक्षय कुमार चाय और कॉफी का सेवन नहीं करते हैं। किसी भी प्रकार के पार्टी व अल्कोहल से दूर रहते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com