नसों को मजबूत बनाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

By Deepak Kumar
14 May 2025, 18:00 IST

हमारे शरीर की नसें ब्लड को हर हिस्से तक पहुंचाने का काम करती हैं। अगर नसें कमजोर हो जाएं, तो ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और शरीर में कई दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज करके नसों को ताकतवर बनाया जा सकता है।

एक्सपर्ट से जानें

चलिए ‘YOBICS WORKOUT’ की फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानते हैं कि नसों को मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

एरोबिक एक्सरसाइज

रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करने से नसों में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे एंडोर्फिन रिलीज होता है जो नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है। यह मसल्स को भी मजबूत बनाता है।

कितनी देर करें एरोबिक एक्सरसाइज?

हर हफ्ते कम से कम तीन दिन 30 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज करें। शुरुआत में 10 मिनट से शुरू कर सकते हैं। वॉक, साइक्लिंग और स्वीमिंग इसमें शामिल हैं।

साइड लेग रेज एक्सरसाइज

साइड लेग रेज से पैरों की नसों में रक्त प्रवाह बढ़ता है। रोजाना अभ्यास से नसों की ताकत बढ़ती है और थकान कम होती है। इसे लेटकर आसानी से किया जा सकता है।

कैसे करें साइड लेग रेज?

बाईं करवट लेटें, दाएं पैर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। ऐसा 10 बार दोहराएं। ये एक्सरसाइज नसों की जकड़न को दूर करती है और पैरों में ब्लड फ्लो बेहतर बनाती है।

काफ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज वैरिकाज वेन्स और सूजी नसों के लिए लाभकारी है। पैरों की नसों में जमे खून को सर्कुलेट करने में मदद करती है और नसों की ताकत बढ़ाती है।

काफ स्ट्रेचिंग करने का तरीका

दीवार के सामने खड़े हों, एक पैर आगे और एक पीछे रखें। हाथ दीवार पर रखें और आगे के घुटने को मोड़ें। रोजाना 8–10 बार दोहराएं।

नसों को मजबूत बनाने वाली ये सभी एक्सरसाइज घर पर की जा सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com