बच्चों के लिए 5 आसान एक्सरसाइज

By Shilpy Arya
06 Feb 2023, 09:31 IST

बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आपको उन्हें अच्छी डाइट का सेवन कराने के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह देनी चाहिए। आज हम बताने जा रहे हैं बच्चों के लिए फायदेमंद कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में-

पुल अप्स

ये एक्सरसाइज करने से आपके बच्चों की हाइट भी बढ़ती है। इसके साथ ही वे फिट भी रहते हैं। पुल अप्स को आप लटकने वाली एक्सरसाइज भी कह सकते हैं।

रस्सी कूदना

यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है। इसे करने से बच्चे बोर भी नहीं होते। इससे उनकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी व संतुलन बढ़ता है। साथ ही वे फुर्तीले भी रहते हैं।

साइकिलिंग

बच्चों के लिए साइकिलिंग करना कई प्रकार से लाभकारी होता है। इससे उनकी मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही वे मोटापे के भी शिकार नहीं होते।

हूला हूप

हूला हूप वर्कआउट करने से बच्चे फिट रहते हैं, साथ ही उनका उनका मूड भी ठीक होता है। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है। मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।

रनिंग

बच्चों के बेहतर शारीरिक विकास के लिए रनिंग करना बेहद जरूरी है। इससे आपके बच्चे को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही उनकी बोन्स को भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

आपको अपने बच्चे को ये सभी एक्सरसाइज करानी चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com