नाक को शेप में लाने के लिए कुछ आसान और प्रभावी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आप घर पर बिना किसी खास उपकरण के कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से न केवल नाक की शेप में सुधार होता है, बल्कि यह नाक के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत भी करता है।
एक्सपर्ट से जानें
तो आइए योगा और एक्सरसाइज एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि नाक की शेप को ठीक करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
नाक को ऊपर उठाने की एक्सरसाइज
इसे करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और चेहरा सीधा रखें। अब आप आंखों के किनारे में अंगूठों की मदद से हल्की मसाज करते हुए स्किन को ऊपर की ओर ले जाएं। इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार कर सकते हैं।
नाक का फ्लेयरिंग एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज नाक के किनारों को टोन करने में मदद करती है। इसे करने के लिए आप सीधे बैठकर अपनी नाक को रिलैक्स छोड़ें। अब अपनी नथुनों को फैलाने की कोशिश करें, जैसे आप गहरी सांस ले रहे हों। नथुनों को फैलाकर 5-10 सेकंड तक इस स्थिति को बनाए रखें। इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहराएं।
नाक को खींचने की एक्सरसाइज
इसे करने के लिए सीधे बैठकर अपने चेहरे को रिलैक्स रखें। फिर दोनों हाथों से अपनी नाक के दोनों किनारों को हल्के से पकड़े। अब नाक को बाहर की ओर खींचने की कोशिश करें और 10-15 सेकंड तक इसे दबाए रखें। फिर आराम करें और 5 बार इसे दोहराएं।
पाउट एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज नाक और होठों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करती है। इसे करने के लिए सबसे पहले, अपने होंठों को पाउट करें। अब नाक के नीचे के हिस्से को ऊपर उठाने की कोशिश करें। 10 सेकंड तक इस स्थिति को बनाए रखें और इस एक्सरसाइज को 5-6 बार करें।
योगासन (प्राणायाम)
प्राणायाम और योग के कुछ आसन भी नाक के शेप में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। जैसे कि अनुलोम-विलोम प्राणायाम और कपालभाति नाक के अंदरूनी हिस्से को साफ करने और नाक को शेप में लाने में सहायक होते हैं।
नथुनों की एक्सरसाइज
इसे करने के लिए अपने चेहरे को रिलैक्स रखें और नाक के दोनों नथुनों को अपने अंगूठे और तर्जनी से धीरे-धीरे दबाएं। फिर नथुनों को बाहर की तरफ फैलाने की कोशिश करें। इसे रोजाना 5 बार दोहराएं।
अगर आप नियमित रूप से इन एक्सरसाइज को करते हैं तो कुछ महीनों में आपको परिणाम दिखने लग सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com