आजकल खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से मोटे होने की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी नेचुरली अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे-
एक्सरसाइज से वजन घटेगा
अगर आप घर पर रहकर ही हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना प्लैंक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को डेली रूटीन में शामिल करने से वजन तेजी से कम हो सकता है।
प्लैंक्स कैसे कर सकते हैं?
प्लैंक करने के लिए पुशअप की पोजीशन में आ जाएं। अब अपने पैरों को मेज या किसी तख्त पर रखें। इस दौरान आपके कूल्हे और पीठ नीचे की ओर नहीं झुकने चाहिए। अब जब तक हो सके, इसी पोजीशन में रहें।
कितनी देर प्लैंक करें?
अगर आप अभी प्लैंक्स की शुरुआत कर रहे हैं, तो 10 से 15 सेकंड इस पोजीशन को होल्ड करें। हालांकि, इसके लिए परफेक्ट टाइम पूरे 1 मिनट का होता है। आइए इस एक्सरसाइज से होने वाले फायदे जानते हैं-
बैक पेन से मिलता है छुटकारा
रोजाना प्लैंक करने से बैक पेन ठीक होता है। अगर आपको लोअर बैक में दर्द या स्टिफनेस है, तो आप प्लैंक कर सकते हैं। हालांकि, पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शरीर लचीला बनता है
प्लैंक करने से शरीर में लचीलापन आता है। इस पोजीशन में कॉलरबोन और कंधे तक की मसल्स स्ट्रेच होती है। इससे हिप मसल्स और बाइसेप्स का विकास होता है।
बॉडी पोस्चर में सुधार
अगर आप अपना पोस्चर सही करना चाहते हैं, तो प्लैंक की मदद ले सकते हैं। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपकी लंबे समय तक बैठने या खड़े होने की क्षमता बढ़ जाती है।
वेट लॉस के लिए आप रोजाना प्लैंक कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com