अगर आप बॉडीबिल्डिंग या वजन बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो केला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह शरीर को ताकत और ऊर्जा देता है। कई लोग शरीर बनाने के लिए केले का सेवन करते तो हैं लेकिन शरीर पर इसका असर नहीं दिखता। तो आइए जानते हैं केले खाने के ऐसे तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आपका शरीर बनाने का सपना पूरा हो जाएगा।
केले की ताकत
केले में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जैसे कार्ब्स, कैलोरी और मिनरल्स। ये सब मसल्स को बनाने में मदद करते हैं।
केला और दूध
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो केला और दूध की स्मूदी पिएं। यह मसल्स बनाने में मदद करता है और वजन भी बढ़ता है।
कैसे बनाएं स्मूदी?
स्मूदी बनाने के लिए एक गिलास दूध में 2-3 केले, बादाम, किशमिश और काजू डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। रोजाना वर्कआउट से पहले या बाद इसका सेवन करें।
घी के साथ केला
केला और घी का कॉम्बिनेशन भी बॉडीबिल्डिंग के लिए फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में इसे खाना मसल्स बनाने में मदद करता है।
कैसे खाएं केला और घी?
2-3 केले लें और उसमें गाय का 2-3 चम्मच घी मिलाकर केले को मैश कर दें। अब इसका सेवन करें। ऐसा आपको नियमित रूप से करना होगा।
केला और दही
केला और दही का कॉम्बिनेशन बॉडीबिल्डिंग के लिए बेहतरीन है। दही में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।
कैसे खाएं केला और दही?
फुल फैट दही में 2-3 केले मिलाकर खाएं। यह मसल्स को गेन करने में मदद करेगा। आप इसे वर्कआउट से पहले या बाद में भी खा सकते हैं।
अगर आप इन तरीकों से केले का सेवन करते हैं तो जल्द ही आपके शरीर में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगर बताए गए किसी भी चीज से आपको एलर्जी है तो किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com