नसें खून को शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में नस दब जाने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेख में जानिए ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में जो नस दबने की समस्या को दूर करती है।
साइड लेग रेज एक्सरसाइज
बंद नस को खोलने और नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए साइड लेग रेज एक्सरसाइज करे। इसका नियमित अभ्यास करने से कमर का दर्द भी ठीक होता है।
विधि
बाईं तरफ करवट लेकर लेट जाएं। अब बाएं हाथ को सिर और दाएं हाथ को कमर पर रख दें। इसके बाद दाएं पैर को ऊपर उठाएं और नीचे ले जाएं।
काफ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
काफ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज फूली हुई नस और वैरिकाज वेन्स जैसी समस्याओं से आराम दिलाने में मदद करती है। साथ ही, इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।
विधि
दोनों हथेलियों को दीवार पर रख दें। अब पैरों को आगे की तरफ लाते हुए घुटनों से मोड़ लें और दूसरे पैर को पीछे ले जाकर स्ट्रेच करें। कुछ देर इसी पोजीशन में रहें।
एरोबिक एक्सरसाइज
नसों को मजबूत बनाने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज करे। इस एक्सरसाइज को करने से नसों में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। इसके लिए हफ्ते में तीन दिन एरोबिक एक्सरसाइज जरूर करे।
सीटिड हैमस्ट्रिंग
सीटिड हैम्स्ट्रिंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज नसों को ताकत देने और मजबूत बनाने में मदद करती है। सीटिड हैमस्ट्रिंग का अभ्यास कमर, पीठ और पैरों की मांसपेशियों में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है।
कमर की नस को खोलने के लिए ये सभी एक्सरसाइज का अभ्यास करें और सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com