हेल्दी लाइफ जीने के लिए कुछ लोग एक्सरसाइज और डाइट का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ योग करना पसंद करते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना आम बात है। लेकिन, अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके फिट रहा जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी का मूल मंत्र
बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। 49 साल की उम्र शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए योग और डाइट का सहारा लेती हैं। शिल्पा योग को अपनी फिटनेस का मूल मंत्र मानती हैं।
योग के फायदे
शिल्पा का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना और थकान महसूस होना आम बात है। लेकिन, योग के माध्यम से खुद को लंबे समय तक फिट और हेल्दी रखा जा सकता है।
मेंटल हेल्थ में सुधार
नियमित योग दिमाग को शांत करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों के दर्द, कमर दर्द और अन्य शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
स्लिम और फिट रहना
आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में, जिनकी मदद से शिल्पा अपनी बॉडी को स्लिम और फिट रखती हैं। ये योगासन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार हैं। साथ ही, शरीर में संतुलन, लचीलापन और एनर्जी बनाए रखता है।
शिल्पा शेट्टी के योगासन
बालासन- रोजाना बालासन करने से मांसपेशियों के दर्द, कमर दर्द और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। शिल्पा शेट्टी के मुताबिक इसे नियमित करने से दिमाग शांत रहता है और शरीर लचीला बनता है।
विपरीत शलभासन
वजन घटाने, छाती और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए विपरीत शलभासन करना फायदेमंद होता है। यह बॉडी को स्लिम रखने, कंधे, टांगों और पेट के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करता है।
नौकासन
पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और संतुलन सुधारने के लिए नौकासन करना फायदेमंद होता है। यह पाचन सुधारने और रीढ़ व कूल्हे की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है। हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने के लिए इस योग को करना चाहिए।
उत्कटासन
इस आसन को चेयर पोज भी कहा जाता है। यह शरीर का संतुलन बनाने में मदद करता है। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती है। इस आसन को करने के लिए कुर्सी की पोजीशन में बैठना होता है।
योगासन करते समय अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखें और शुरुआत में विशेषज्ञ की सलाह लें। यह आसन हड्डियों को मजबूत रखने और फिटनेस बनाए रखने के लिए बेहद लाभकारी हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com