एक्सरसाइज करते समय न करें ये गलतियां, होगा भारी नुकसान

By Shilpy Arya
05 Nov 2024, 19:30 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। लेकिन, अधिकतर लोग एक्सरसाइज के दोरान कई गलतियां करते हैं। जिनसे सेहत को नुकसान पहुंचता है। लेख में इनके बारे में जानें विस्तार से-

ज्यादा एक्सरसाइज

जरूरत से ज्यादा और क्षमता से अधिक एक्सरसाइज करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी थकान और कमजोरी हो सकती है। साथ ही, बॉडी पेन भी हो सकता है।

वार्मअप न करना

कई लोग वार्मअप नहीं करते हैं। लेकिन, शरीर को हैवी वर्कआउट के लिए तैयार करने के लिए वार्मअप करना बहुत जरूरी होता है।

टाइट कपड़े

एक्सरसाइज करते समय ढीले कपड़े पहनने चाहिए। टाइट फिटिंग के कपड़े पहनने से स्ट्रेचिंग करने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही, पसीना भी नहीं सूखता, जिससे रैशेज हो सकते हैं।

गलत जूते

अपने साइज के या अच्छे सोल के जूते न पहनने से आपके पैरों में दर्द की दिक्कत हो सकती है। एक्सरसाइज के दौरान सही जूतों का चुनाव करें।

दर्द में भी एक्सरसाइज करना

कई लोग बॉडी पेन को इग्नोर करके एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, ऐसा करने से आपकी दिक्कत और बढ़ सकती है। शरीर को पूरा आराम देने के बाद दोबारा एक्सरसाइज करें।

सावधानी

वार्मअप और बॉडी को रिलैक्स करने वाली एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। आप इन्हें किसी ट्रेनर की देखरेख में कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों को करने से बचें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com