महिलाओं को पुश अप्स करने से मिलते हैं ढेरों फायदे

By Harsha Singh
08 Mar 2024, 06:00 IST

अगर आप खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहती हैं, तो अपने फिटनेस रूटीन में पुश अप्स को शामिल कर सकती हैं। इससे आपकी बॉडी को कई फायदे हो सकते हैं-

पुश अप्स कैसे करें?

पुश अप्स करने के लिए आपको सबसे पहले प्लैंक की पोजीशन में आना है। इस दौरान आपकी गर्दन, पीठ और कूल्हे एक सीध में होने चाहिए। अब पेट की मसल्स को टाइट करें। इसके बाद अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे नहीं, बल्कि छाती के बराबर में रखें।

वजन कम करने में मिलेगी मदद

अगर आप बढ़ते वजन की समस्या का सामना कर रही हैं, तो पुश-अप्स बड़े ही काम की एक्सरसाइज है। पुश-अप्स करने से काफी तेजी से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटता है।

जॉइंट्स को होगा फायदा

रोजाना पुश अप्स करने से इंसान के जॉइंट्स को मजबूती मिलती है। दरअसल, पुश अप्स करने से एल्बो, कमर और कंधे के जॉइंट्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे जॉइंट्स लचीले और मजबूत हो जाते हैं।

कमर हो जाएगी लचीली

अगर महिलाएं कमर में दर्द महसूस कर रही हैं, तो उन्हें पुश अप्स करने चाहिए। इससे आपकी कमर का लचीलापन वापस आ सकता है और दर्द से राहत मिलती है।

शरीर के इन हिस्सों में आती है मजबूती

पुश अप्स करने से इंसान के पेट, छाती, हिप्स और कंधों पर दबाव पड़ता है, जिससे इनमें मजबूती आती है। ऐसे में रोजाना 20 से 25 पुश अप्स करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

पुश अप्स है बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज

पुश अप्स को बहुत ही अच्छे कार्डियो वर्कआउट की तरह देखा जाता है। इससे आपका दिल ज्यादा तेज धड़कता है और खून को पंप करने की क्षमता बढ़ती है। इससे ब्लड का फ्लो बेहतर होता है।

पोस्चर में होगा सुधार

अगर आप खराब पोस्चर की समस्या का सामना कर रही हैं, तो पुश अप्स करना फायदेमंद हो सकता है। इससे झुके हुए कंधे या रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में मदद मिल सकती है। इससे आपके बॉडी पोस्चर में सुधार होता है।

महिलाओं के लिए पुश अप्स करना फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com