अगर आप स्ट्रांग और टोंड कंधे और बाजू बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सही तरीके से सही एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। सिर्फ जिम जाने से या प्रोटीन से बॉडी नहीं बनती, सही तरीके से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको 6 ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जो कंधों और बाजुओं को परफेक्ट शेप में लाने में मदद करेंगी।
कंधों के लिए पुश-अप्स
पुशअप्स करने से कंधों और बाजुओं की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। यह ट्राइसेप्स, बाइसेप्स और शोल्डर की मसल्स को टोन करने में मदद करता है। साथ ही इससे अपर बॉडी भी बढ़ती है।
डंबल शोल्डर प्रेस करने के फायदे
इस एक्सरसाइज में डंबल को उठाया जाता है, जिससे कंधों की मसल्स स्ट्रांग होती हैं। इसे करने से कंधों की चौड़ाई बढ़ने के साथ कंधे स्ट्रांग भी होते हैं।
बाइसेप कर्ल के फायदे
हेल्दी और मस्कुलर आर्म्स के लिए बाइसेप कर्ल एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें। इसे डंबल या बारबेल से करने पर आर्म्स की ताकत और शेप दोनों अच्छे होते हैं।
ट्राइसेप डिप्स आर्म्स के लिए
यह एक्सरसाइज ट्राइसेप्स को टोन करने में मदद करती है। इससे बाजू स्ट्रांग और टोन बनते हैं। इसे आप कुर्सी या जिम बैंच की मदद से कर सकते हैं।
लेटरल रेज चौडे कंधों के लिए
इस एक्सरसाइज में डंबल को साइड में उठाया जाता है, जिससे कंधों की चौड़ाई बढ़ती है। यह एक्सरसाइज उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनको वी-शेप बॉडी चाहिए।
चिन-अप्स के फायदे
चिन-अप्स एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो पूरे ऊपरी शरीर को स्ट्रांग बनाती है। इससे न केवल कंधे और बाजू की मसल्स टोन होती हैं, बल्कि पीठ भी स्ट्रांग होती है।
एक्सरसाइज कब होती है फायदेमंद?
किसी भी एक्सरसाइज का सही फायदा और असर तभी दिखता है जब सही तकनीक से और नियमित रूप से उसे किया जाए। शुरुआत में हल्के वेट से करें और धीरे-धीरे वेट बढ़ाएं।
मजबूत और ताकतवर कंधों और बाजू के लिए इन एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें और फिट रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.