इन 5 सीक्रेट से जापानी लोग दिखते हैं जवान

By Aditya Bharat
31 Mar 2025, 17:45 IST

जापानी लोग लंबी उम्र तक फिट और यंग दिखते हैं। उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के पीछे कई कारण हैं। आइए जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट्स। Rakuten Insight के सर्वे से जानते है जापानी लोगों के फिट रहने के सीक्रेट।

सीमित भोजन मात्रा

जापानी लोग छोटे पोर्शन में भोजन करते हैं। वे छोटी प्लेटों का उपयोग करते हैं, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन कंट्रोल में रहता है।

हेल्दी कुकिंग मेथड्स

जापानी लोग उबला, स्टीम या ग्रिल किया हुआ खाना पसंद करते हैं। वे तेल और मसालों का कम इस्तेमाल करते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

रोजाना ज्यादा चलना

एक जापानी पुरुष औसतन 8,000 कदम और महिला 7,000 कदम चलती है। वे साइकिलिंग और पैदल चलने को प्राथमिकता देते हैं, जिससे वे एक्टिव रहते हैं।

मीठे का कम सेवन

जापानी लोग बहुत कम मीठा खाते हैं। उनके मेन कोर्स में मिठाइयां नहीं होतीं। कम शुगर के कारण उनका वजन नियंत्रित रहता है।

एक्सरसाइज की आदत

कई जापानी कंपनियों में एक्सरसाइज जरूरी होती है। कराटे जैसे मार्शल आर्ट लोकप्रिय हैं, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं।

स्ट्रेस-फ्री लाइफस्टाइल

जापानी लोग मानसिक स्वास्थ्य को बहुत महत्व देते हैं। वे मेडिटेशन, गार्डनिंग और नेचर वॉक जैसी गतिविधियों से स्ट्रेस कम करते हैं। उनकी शांत जीवनशैली भी उन्हें फिट और हेल्दी बनाए रखती है।

कम मसालेदार भोजन

वे मसालेदार और तला-भुना खाना नहीं खाते। उनका भोजन हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।

जापानी लोगों की हेल्दी डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और सीमित भोजन मात्रा उन्हें लंबी उम्र तक फिट बनाए रखती है। उनकी आदतें अपनाकर आप भी स्वस्थ रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com