हर किसी के फिट और हेल्दी रहने का कारण फिजिकल एक्टिविटी पर नर्भर होती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है। लेकिन कई बार एक्सरसाइज सही तरीके से करने के बाद भी लोगों को रिजल्ट नहीं मिलते हैं, जिसका कारण एक्सरसाइज के नियमों का सही पालन न करना होता है। आइए जानें एक्सरसाइज करने के नियम।
एक्सरसाइज के नियम
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक्सरसाइज करने के सही तरीके और नियम बताए। जिनको फॉलो करने से आप अपनी हेल्थ को अच्छा बना सकते हैं। इन नियमों से आप अपने फिटनस गोल्स को आसानी से अचीव कर सकते हैं।
अलग-अलग एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज सिर्फ मसल्स बिल्ड करने के लिए या वेट लॉस के लिए ही नहीं, बल्कि खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए भी करी जाती है। इसलिए अपनी रूटीन में अलग-अलग टाइप की एक्सरसाइज को लाएं। इससे ओवरऑल हेल्थ अच्छी होती है।
सिर्फ एक एक्सरसाइज पर फोकस न करें
एक ही एक्सरसाइज को बार-बार करने से हेल्थ पर उतना ही असर होगा, इसलिए अलग-अलग एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में काम होता है और बॉडी टोन होती है।
एक्सरसाइज का ज्यादा गैप न लें
एक्सरसाइज की कंसिस्टेंसी बनाए रखें, ज्यादा लंबा गैप या ब्रेक लेने से बॉडी को मिले सारे फायदे खो सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 3 दिन एक्सरसाइज की आदत बनाएं, ताकि शरीर को आदत बनी रहे।
फिटनेस रूटीन को अपनाएं
अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जोड़ें ताकि शरीर को फिजिकल एक्टिविटी मिलती रहे और आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकें। हफ्ते में 3 दिन खुद के लिए एक्सरसाइज का टाइम निकालें।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जरूरत
रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करें, इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार करें। यह आपका हार्मोनल हेल्थ को सही रखती है। इसे करने से बढ़ती उम्र में होने वाली कमजोरी भी कम करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के फायदे
सेट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्स और हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाती है, जिससे बढ़ती उम्र में भी शरीर स्ट्रांग और हेल्दी रहता है। इससे मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ पर पॉजिटिव असर होता है।
फिट रहने के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है, यह आपको फिजिकली और मेंटली फिट और एनर्जेटिक रखता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.