स्क्रीन पर ज्यादा देर तक काम करने से आंखें कमजोर हो जाती है। जिससे पढ़ने में दिक्कत होती है और कई बार सिर में दर्द और टेंशन भी हो सकता है। आंखों में थकान बढ़ने से जलन, सूजन और भारीपन भी महसूस हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे, जिनसे आंखों की थकान कम हो सकती है और उन्हें रिलैक्स कर सकते हैं।
पामिंग एक्सरसाइज से आंखों को आराम
इसे करने के लिए आंखों को बंद करके हाथों को आपस में रगड़ें और हथेलियों को आंखों पर रखें। इसे करते टाइम आंखों पर दबाव न डालें। हल्के हाथों से इसे करने से आंखों को आराम मिलता है।
आंखों के लिए 20-20-20 रूल
लंबे टाइम तक स्क्रीन पर काम करने वाले लोगों को इस रूल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। इससे आंखों का स्ट्रेस कम होता है और आप फ्रेश फील करते हैं।
आंखों के लिए ब्लिंकिंग एक्सरसाइज
पलके झपकाने से आंखों को ताजगी मिलती है और नमी बनी रहती है। इसे करने के लिए 3 सेकंड में आंखों को झपकाएं और 2 दो सेकंड के लिए आंखों को बंद रखें। इसके बाद पलकों को 1 मिनट तक झपकाएं।
आंखों को रोटेट करें
आंखों की मसल्स को स्ट्रांग बनाने के लिए उन्हें क्लॉक वाइज और एंटी-क्लॉक वाइज डायरेक्शन में घुमाएं। इसके बाद दाएं-बाएं और ऊपर नीचे देखें। इस एक्सरसाइज से आंखों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और थकान कम होती है।
नींद से आंखों को आराम
रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें। इससे आंखों को आराम मिलता है। नींद की कमी से आंखें लाल और भारी हो सकती है, जिससे आंखों की रोशनी पर भी खराब असर होता है।
सही लाइट में काम करें
काम या पढ़ाई करते टाइम लाइट का ख्याल रखें। बहुत तेज या कम लाइट से आंखों पर खराब असर होता है। इससे आंखों पर खिंचाव होता है, जिससे आंखें जल्दी थक जाती है।
हेल्दी डाइट से हेल्दी आंखें
हेल्दी आंखों के लिए डाइट में विटामिन-ए, सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को जोड़ें। आंखों के लिए गाजर, पालक, अखरोट, और मछली जैसी चीजें खाना फायदेमंद होता है, इनसे आंखों की रोशनी अच्छी होती है।
आंखों की थकान कम करने के लिए और हेल्दी रखने के लिए आप भी इन एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.