डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। असंतुलित आहार और गलत फलों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
अंगूर
डायबिटीज में अंगूर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, हालांकि काले अंगूर फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
अंजीर
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को अंजीर से परहेज करना चाहिए। इसमें शुगर और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को असामान्य रूप से बढ़ा सकती है।
अन्नानास
अन्नानास का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें प्राकृतिक शुगर की ज्यादा मात्रा होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है।
केला
केला डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने और मेटाबोलिज्म धीमा होने की संभावना रहती है।
चीकू
चीकू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं होता। इसमें मौजूद अधिक मात्रा में प्राकृतिक शुगर ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने का कारण बन सकती है।
पपीता
पपीता वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। इसमें भी प्राकृतिक शुगर अधिक पाई जाती है।
किशमिश और क्रैनबेरी
किशमिश और क्रैनबेरी में भी ज्यादा मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए, इनसे बचना चाहिए।
आम
आम एक मीठा और पसंदीदा फल है। लेकिन, इसमें उच्च मात्रा में शुगर होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है, खासकर भोजन के बाद।
इन फलों में नेचुरल शुगर और कार्ब्स की ज्यादा मात्रा होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com