आज के समय में ज्यादातर लोग हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें ब्लड शुगर के 300 पार होने पर उसे कंट्रोल कैसे करें।
एक्सपर्ट की राय
फिजिशियन डॉ सीमा यादव के अनुसार, 'ब्लड शुगर के 300 के पार होने पर खतरनाक स्थिति बन जाती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।'
नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होता है
व्यक्ति का नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल खाने से पहले 80-100 mg/dl और खाने के 1-2 घंटे बाद 120-140 mg/dl तक रहना चाहिए।
एक्सरसाइज करें
हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इंसुलिन लें
300 के पार ब्लड शुगर होने पर डॉक्टर की सलाह के साथ इंसुलिन लें। इसके आधे घंटे बाद ब्लड शुगर दोबारा चेक करें।
डाइट में लें फाइबर
हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोगों को अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने मे मदद मिलती है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर से एक्स्ट्रा शुगर को निकालने में मदद मिलती है।
पोर्शन कंट्रोल करें
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मीठे से दूरी बनाएं साथ ही ओवरईटिंग करने से बचें। पोर्शन साइज को कंट्रोल करते हुए खाना खाएं।
ब्लड शुगर के 300 पार होने पर लेख में बताए काम करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com