डायबिटीज में हो सकता है इन अंगों में दर्द

By Shilpy Arya
02 Jan 2025, 15:00 IST

आजकल लोग तेजी से डायबिटीज के शिकार होते जा रहे हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसे खानपान और जीवनशैली में सुधारकर कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज रोगी को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनमें बॉडी में पेन बेहद आम है। इस लेख में विस्तार से जानें डायबिटीज में शरीर के किन हिस्सों में दर्द हो सकता है।

पैर

ब्लड शुगर बढ़ने के सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक पैरों में दर्द होना। ऐसे में पैरों में दर्द के साथ झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। साथ ही, जलन भी हो सकती है।

कंधे

कंधों में दर्द और अकड़न होना भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। यह दिक्कत रक्त संचार सुचारू रूप से न होने की वजह से होती है।

सिर दर्द

शुगर पेशेंट्स को अचानक ही तेज सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। शुगर बढ़ने पर शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो प्रभावित होता है।

हाथ

डायबिटीज में आपको हाथों में भी दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में हाथ ही उंगलियां सुन्न हो सकती है। साथ ही, कई बार उनमें सूजन भी आ जाती है।

जोड़ों में दर्द

ब्लड शुगर बढ़ने पर रोगी को शरीर के सभी ज्वॉइंट्स में दर्द हो सकता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

डायबिटीज में इन अंगों में दर्द हो सकता है। अपनी लाइफस्टाइल ठीक रखने के साथ ही डॉक्टर के संपर्क में रहें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com