डायबिटीज के मरीजों के लिए सही समय पर खाना खाना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, बल्कि शरीर का पाचन भी बेहतर होता है। तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कब खाना खाना चाहिए।
जल्दी डिनर करने के फायदे
डायबिटीज के रोगियों को जल्दी डिनर करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और रात भर ब्लड शुगर स्थिर रहता है।
6 से 7 बजे के बीच डिनर करें
डॉक्टर के मुताबिक, अगर आप शाम 6 से 7 बजे के बीच डिनर करते हैं, तो ब्लड शुगर को ज्यााद स्थिर रखा जा सकता है।
रात में लेट डिनर से बचें
डायबिटीज के मरीजों को लेट नाइट डिनर से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का पाचन धीमा होता है और ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
देर रात खाने से हो सकता है नुकसान
अगर डिनर 10 बजे के बाद किया जाए, तो इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है।
वजन कंट्रोल रहता है
अगर सही समय पर खाना खाया जाए तो इससे वजन भी कंट्रोल रहता है। ऐसा करने से ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है।
बेहतर नींद और मानसिक सेहत
जल्दी डिनर करने से अच्छी नींद आती है और इसी के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसलिए हमेशा जल्दी डिनर करना चाहिए।
पाचन में सुधार
सही समय पर खाना खाने से पाचन में कोई दिक्कत नहीं होती। ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
सही समय पर खाना खाना डायबिटीज के रोगियों के लिए सेहतमंद रहने का एक अहम हिस्सा है। ध्यान रखें, जल्दी डिनर करने से आपके ब्लड शुगर और पाचन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com