टाइप-2 डायबिटीज को कैसे करें कंट्रोल? डॉक्‍टर से जानें

By Aditya Bharat
21 Nov 2024, 07:00 IST

टाइप-2 डायबिटीज में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना जरूरी होता है। ऐसे में सही नाश्ता शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

नाश्ते में दूध

जर्नल ऑफ डेयरी साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार नाश्ते में दूध का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर गोफ के मुताबिक टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे की समस्याओं के साथ अपच की समस्या दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है।

नियमित जांच

ब्लड शुगर का लेवल 200 mg/dL से भी ऊपर पहुंचने पर शरीर कोई संकेत नहीं देता। यदि आपको मधुमेह की बीमारी है तो नियमित तौर पर जांच करते रहें।

रोजाना व्यायाम करें

रोजाना व्यायाम करना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साइकिल चलाने, तेज चलने, पैदल चलने से मधुमेह नियंत्रित हो सकता है।

जंक फूड से बचें

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए सफेद ब्रेड, पैकेज्ड फूड, पास्ता जैसी चीजों से बचना चाहिए। मैदे से बनी चीजें शरीर में शर्करा के लेवल को बढ़ाते हैं।

फाइबर युक्त चीजें खाएं

फाइबर से भरपूर हरी सब्जियां और फल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। फाइबर कार्ब के टूटने की दर को धीमा कर देता है, जिससे शरीर आहार द्वारा शर्करा को धीमी दर से अवशोषित करता है।

पर्याप्त पानी

पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शुगर मूत्र के माध्यम से बाहर निकलता है, इसलिए किडनी को अतिरिक्त शर्करा को बाहर निकालने में मदद करने के लिए पर्याप्त पानी जरूर पिएं।

अपनी जीवनशैली और आहार में ये सभी बदलाव करके टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com