अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में नहीं रखते हैं, तो यह सिर्फ डायबिटीज तक सीमित नहीं रहता। लगातार हाई शुगर लेवल कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है, जो आपकी सेहत और जिंदगी दोनों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए शुगर कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर के अनुसार
पारस हॉस्पिटल (गुड़गांव) के डॉ. पी. वेंकटाकृष्णन के अनुसार डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है। यदि इसे कंट्रोल में न रखा जाए, तो यह इन 5 गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है।
हृदय रोग का खतरा
अनियंत्रित डायबिटीज हृदय और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और रक्त वाहिकाओं की समस्याएं हो सकती हैं, जो जानलेवा हो सकती हैं।
आंखों की रोशनी पर असर
डायबिटीज आंखों की बीमारियों जैसे रेटिनोपैथी और मोतियाबिंद का कारण बन सकती है। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से दृष्टि हानि तक हो सकती है।
किडनी पर असर
डायबिटीज किडनी को नुकसान पहुंचाकर फेलियर का कारण बन सकती है। लक्षणों में पैरों में सूजन और कमजोरी शामिल हैं। समय पर शुगर कंट्रोल जरूरी है।
नसों को डैमेज
लगभग 70% डायबिटिक मरीजों को नसों की समस्या होती है। पैरों में जलन, झुनझुनी और दर्द आम लक्षण हैं। यह स्थिति नर्व डैमेज कहलाती है।
मसूड़ों की बीमारी
डायबिटीज मसूड़ों को भी प्रभावित कर सकती है। लालपन, सूजन और खून आना इसके लक्षण हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल रखने से इस खतरे को टाला जा सकता है।
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें?
नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय पर दवा लें। ब्लड शुगर की मॉनिटरिंग करें। तनाव कम करें और नियमित चेकअप से गंभीर बीमारियों से बचाव करें।
गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com