शुगर फ्री गोली खा रहे हैं? जानें नुकसान

By Aditya Bharat
22 Apr 2025, 07:00 IST

शुगर फ्री टेबलेट को चीनी का हेल्दी विकल्प माना जाता है, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट्स की मानें तो इनका अधिक सेवन सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है। आइए डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल से जानते हैं इसके सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं।

भूख बढ़ सकती है

शुगर फ्री चीजें खाने के बाद शरीर कैलोरी की कमी महसूस करता है, जिससे भूख और मीठे की क्रेविंग और ज्यादा बढ़ सकती है।

वजन बढ़ सकता है

लोग सोचते हैं कि शगर फ्री गोली खाने से वजन घटता है, लेकिन ये मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ते हैं और भूख बढ़ा कर मोटापे का कारण बन सकते हैं।

कैंसर का खतरा

कुछ स्टडीज में पाया गया है कि लंबे समय तक आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। हालांकि और रिसर्च की जरूरत है।

मेटाबॉलिज्म पर असर

शुगर फ्री टेबलेट्स मेटाबॉलिज्म को स्लो कर सकती हैं, जिससे एनर्जी का लेवल गिरता है और वजन घटाने की प्रक्रिया रुक जाती है।

आंतों की सेहत खराब होती है

आर्टिफिशियल स्वीटनर आंत के बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।

दिल की सेहत पर असर

इन टेबलेट्स के ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

आंखों को खराब कर सकते हैं

कुछ मामलों में शुगर फ्री टेबलेट्स का असर आंखों की रोशनी पर भी पड़ सकता है, खासकर अगर सेवन लंबे समय तक किया जाए।

शुगर फ्री टेबलेट्स पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। डायबिटीज रोगियों और सामान्य लोगों को इनका सीमित और जागरूक उपयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com