नार्मल HbA1c कितना होना चाहिए? ऐसे करें कंट्रोल

By Shilpy Arya
14 Nov 2024, 14:30 IST

डायबिटीज के पेशेंट के लिए समय-समय पर HbA1c का टेस्ट कराना बहुत जरूरी होता है। मेदांता अस्पताल के चेयरमेन डॉ. राजीव पारेख से विस्तार से जानें HbA1c क्या होता है और नार्मल HbA1c लेवल कितना होना चाहिए?

HbA1c टेस्ट क्यों कराएं?

HbA1c टेस्ट के जरिए पिछले 2-3 महीनों में शुगर लेवल में आए उतार-चढ़ावों का पता लगाया जाता है। इससे प्री डायबिटीज होने का भी पता लगाया जा सकता है।

नार्मल HbA1c कितना होना चाहिए?

नार्मल HbA1c लेवल 4 से 5 फीसदी के बीच में होना चाहिए। इससे अधिक HbA1c का लेवल खतरनाक हो सकता है।

करी पत्ता

बढ़े हुए HbA1c लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप करी पत्ता चबाएं। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। इसे चबाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज न करने से इंसुलिन उत्पादन करने वाली सेल्स को नुकसान पहुंचता है। जिसके कारण शुगर लेवल प्रभावित होता है और HbA1c लेवल भी बढ़ सकता है। बचाव के लिए रोज आधे घंटे एक्सरसाइज करें।

सलाद का सेवन

डायबिटीज पेशेंट्स को अपने भोजन के साथ सलाद जरूर एड करनी चाहिए। सलाद में जरूरी मिनरल, विटामिन और फाइबर के गुण होते हैं।

नीम की पत्तियां

अपने बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए नीम की पत्तियां चबाएं। इनमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर कंट्रोल करते हैं। जिससे HbA1c लेवल भी कंट्रोल होता है।

लेख में आपने जाना नार्मल HbA1c कितना होना चाहिए? साथ ही, जाना इसे कंट्रोल करने के उपाय भी। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com