गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या डायबिटीज के पेशेंट्स भी गुड़ खा सकते हैं? डायबिटीज में रोगी को उन्हीं चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे शुगर लेवल प्रभावित न हो। लेख में विस्तार से जानें डायबिटीज में गुड़ खाना चाहिए या नहीं?
डायबिटीज में गुड़ खाना चाहिए या नहीं?
गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, डायबिटीज के पेशेंट्स को गुड़ खाने से परहेज करना चाहिए।
डायबिटीज में गुड़ क्यों न खाएं?
गुड़ कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन, यह शुगर का कॉनसेंट्रेटेड सोर्स होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
तेजी से बढ़ेगी शुगर
डायबिटीज में रोगियों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। लेकिन, गुड़ को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में गिना जाता है।
गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स की बात करें, तो गुड़ एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इसका जीआई 84.4 होता है।
क्या हैं मीठे के हेल्दी ऑप्शन?
आप एवोकाडो, संतरा, शकरकंद के साथ ही 1 या 2 खजूर भी खा सकते हैं। यह मीठे के हेल्दी ऑप्शन में आते हैं।
सावधानी
डायबिटीज में गुड़ खाने से शुगर लेवल प्रभावित होता है। आपको शुगर में अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अग आप गुड़ खाना चाहत हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
लेख में आपने जाना डायबिटीज में गुड़ खाना चाहिए या नहीं? लेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com