वैसे तो, अनानास पौष्टिक और स्वादिष्ट फल होता है। लेकिन, डायबिटीज के पेशेंट को किसी भी चीज का सेवन सोच-समझकक करना चाहिए। उन्हें ऐसी चीजों खानी चाहिए जो शुगर न बढ़ाएं। लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या अनानास खाने से शुगर लेवल बढ़ता है-
क्या अनानास शुगर लेवल बढ़ाता है?
जी हां, हाई शुगर वाले पेशेंट्स अगर अनानास खाते हैं, तो शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
अनानास शुगर लेवल क्यों बढ़ाता है?
अनानास खाने से शुगर लेवल इसलिए बढ़ता है क्योंकि इसमें नेचुरली कार्बोहाइड्रेट के साथ ही चीनी मौजूद होती है।
अनानास का जीआई कितना होता है?
शुगर में पेशेंट्स को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। वहीं, अनानास का जीआई मीडियम होता है। यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
अनानास की तासीर कैसी होती है?
तासीर की बात की जाए, तो अनानास की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन गर्मियों में बेहद गुणकारी होता है।
तो क्या शुगर में बिल्कुल भी अनानास नहीं खा सकते हैं?
जिन लोगों का शुगर लेवल कंट्रोल है, वे लोग सीमित मात्रा में अनानास का सेवन कर सकते हैं।
अनानास के फायदे
अनानास खाने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही, यह वेट लॉस में मदद करता, पाचन ठीक करता है, हड्डियां मजबूत बनाता है। अनानास का सेवन करने से दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है।
शुगर में पेशेंट को अपने भोजन में कुछ भी जोड़ने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com