डायबिटीज में सेब खा सकते हैं या नहीं?

By Shilpy Arya
09 Jul 2025, 15:30 IST

शुगर के रोगी को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में वे सेब खा सकते हैं या नहीं? इस बात को लेकर लोग परेशान रहते हैं क्योंकि सेब स्वाद में मीठा होता है।

लेख में डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी से विस्तार से जानें डायबिटीज में सेब खा सकते हैं या नहीं?

डायबिटीज में सेब खा सकते हैं या नहीं?

डायबिटीज में आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार

सेब खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज फाइबर के गुण मौजूद होते हैं। यह गुण शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ग्लाइसेमिक इंडेक्स की बात करें, तो सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 36 होता है। इस कारण भी वह डायबिटीज में फायदेमंद होता है।

जूस न पिएं

अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो आपको सेब के जूस के सेवन से बचना है। जूस पीने से शुगर लेवल प्रभावित होता है।

डायबिटीज में सेब खा सकते हैं। लेकिन, इसे छिलके सहित खाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com