डायबिटीज में सेब खा सकते हैं या नहीं?

By Shilpy Arya
06 May 2025, 18:00 IST

डायबिटीज पेशेंट को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में वे सेब खा सकते हैं या नहीं? यह सवाल अक्सर परेशान करता है।

इस लेख में डॉ वी डी त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं, क्या डायबिटीज में सेब खाया जा सकता है-

डायबिटीज में सेब खा सकते हैं या नहीं?

एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज के पेशेंट भी सेब का सेवन कर सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में न खाएं।

डायबिटीज में सेब क्यों खाएं?

डायबिटीज में सेब का सेवन इसलिए किया जा सकता है क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज, फाइबर के गुण शुगर में लाभकारी होते हैं।

सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ग्लाइसेमिक इंडेक्स की बात करें, तो सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 36 होता है। यह डायबिटीज में शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है।

डायबिटीज में सेब का सेवन कैसे करें?

कई लोग सेब छीलकर खाते हैं। आपको इसका सेवन छिलका सहित करना चाहिए। साथ ही, इसके जूस का सेवन करने बचें।

सावधानी

डायबिटीज पेशेंट्स को पूरा पका सेब खाने की जगह आधा पका सेब खाना चाहिए। यह अधिक लाभकारी होता है।

डायबिटीज में सेब का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com