चुकंदर कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन सेहत के बेहद गुणकारी होता है। लेकिन, क्या डायबिटीज पेशेंट भी इसका सेवन कर सकते हैं?
दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान देना पड़ता है। इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें डायबिटीज में चुकंदर खा सकते हैं या नहीं?
डायबिटीज में चुकंदर खा सकते हैं?
एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज के पेशेंट भी चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। यह रक्त साफ करने के साथ ही सर्कुलेशन भी बढ़ाता है।
डायबिटीज में चुकंदर क्यों खाएं?
नेचुरल शुगर से भरपूर चुकंदर का सेवन करने से शगर पेशेंट को फायदा मिलता है। इसका सेवन आप रोज भोजन से पहले कर सकते हैं।
बीपी कंट्रोल करे
बीपी के मरीजों को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। आप इसका जूस भी पी सकते हैं।
पाचन सुधारे
चुकंदर का नियमित सेवन करने से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी। इससे कब्ज अपच और जस्त जैयी दिक्कतें दूर होती है।
चुकंदर कैसे खाएं?
आप चुकंदर का सेवन सीधे तौर पर, सलाद के रूप में या इसका जूस बनाकर कर सकते हैं।
सावधानी
डायबिटीज पेशेंट को किसी भी डाइट में एड करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
शुगर के पेशेंट चुकंदर खा सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com