क्या ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज हो जाती है?

By Aditya Bharat
14 May 2025, 14:30 IST

बहुत से लोग मानते हैं कि ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज होती है। लेकिन क्या यह पूरी तरह सच है? आइए कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ हुमा शेख से जानें इस सवाल का जवाब।

भारत - डायबिटीज की राजधानी

भारत में डायबिटीज के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। खराब जीवनशैली, खानपान और कम शारीरिक गतिविधि इसके बड़े कारण माने जाते हैं।

चीनी का शरीर पर असर

ज्यादा चीनी खाने से पेनक्रियाज को ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है। यह लगातार दबाव इंसुलिन प्रोडक्शन को प्रभावित करता है और डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है।

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा

रोजाना बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज हो सकती है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है।

मोटापा और डायबिटीज

अगर आपका वजन ज्यादा है, तो आपको डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा शरीर की इंसुलिन उपयोग करने की क्षमता को कम करता है।

जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार

अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज रही हो, तो आपको भी इसका खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए।

लाइफस्टाइल का प्रभाव

शारीरिक गतिविधि की कमी और गलत खानपान डायबिटीज का कारण बन सकते हैं। एक्टिव रहना और हेल्दी खाना जरूरी है।

बचाव के तरीके

कम मात्रा में चीनी लें, गुड़ या देसी खांड को अपनाएं। पैकेज्ड जूस की बजाय फ्रेश फ्रूट्स और नैचुरल जूस पिएं।

सीमित मात्रा में चीनी नुकसानदायक नहीं। संतुलित जीवनशैली और खानपान से डायबिटीज से बचा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com