डायबिटीज रोगियों को अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस स्टोरी में न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से विस्तार से जानें, डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं या नहीं-
खजूर के पोषक तत्व
इसमें सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि गुण मौजूद होते हैं।
क्या डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं?
डायबिटीज रोगी खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में खजूर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है।
स्वस्थ पाचन के लिए
खजूर का सेवन करने से कब्ज व अपच जैसी पेट से जुड़ी दिक्कतों से आराम मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग की क्रिया आसान बनाते हैं।
एनीमिया से राहत
आयरन से भरपूर खजूर का सेवन करने से एनीमिया के रोगियों को फायदा मिलता है। यह शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
बीपी कंट्रोल करे
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको खजूर खाना चाहिए। यह पोटैशियम से भरपूर होता है।
मजबूत हड्डियों के लिए
हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम के गुणों से भरपूर खजूर का सेवन करें।
डायबिटीज में एक दिन में कितने खजूर खाएं?
डायबिटीज रोगी एक दिन में 2 से 3 खजूर खा सकते हैं।
डायबिटीज में खजूर खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। लेकिन, जिनकी शुगर अधिक हाई रहती है, उन्हें खजूर खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com