डायबिटीज में शहद खाना चाहिए या नहीं?

By Shilpy Arya
10 Jan 2025, 13:45 IST

डायबिटीज पेशेंट को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम बात कर रहे हैं, शहद के बारे में। शहद कई जरूरी औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

शहद स्वाद में मीठा होता है। ऐसे में यह सवाल अक्सर आता है कि क्या डायबिटीज में शहद खा सकते हैं? लेख में डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानें विस्तार से-

डायबिटीज में शहद खाएं या नहीं?

एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज पेशेंट्स भी शहद का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा। शहद चीनी की नेचुरल सोर्स होता है।

डायबिटीज में शहद क्यों खाएं?

शहद में एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन, मिनरल के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं। यह फ्रुकटोज, सुक्रोज, ग्लूकोज और माल्टोज का अच्छा सोर्स होता है। आप इसे कम मात्रा में शुगर में खा सकते हैं।

कैसे फूड्स बढ़ाते हैं ब्लड शुगर?

जिन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। अगर आप उनका सेवन करते हैं, वो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं।

शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है?

शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अलग-अलग हो सकता है। यह शहद के सोर्स और प्रोसेसिंग के तरीके पर डिपेंड करता है।

शहद के फायदे

शहद को सेवन करना आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती हो। यह खांसी ठीक करने में भी मदद करता है। शहद पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

डायबिटीज में शहद का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। लेकिन, अगर आप दवाइयां ले रहे हेें, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com