हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल पूरे दिन बदलता रहता है। खासकर, खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसे नियंत्रित रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आइए डॉ सीमा यादव से जानते हैं खाना खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए।
नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल
खाने के बाद सामान्य ब्लड शुगर लेवल 140 से 180 mg/dL के बीच होना चाहिए। यह आपकी उम्र, खानपान और शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करता है।
फास्टिंग ब्लड शुगर
अगर आप 8 घंटे तक कुछ नहीं खाते, तो ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dL से कम होना चाहिए। यह डायबिटीज से बचने के लिए महत्वपूर्ण संकेतक है।
खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर
खाने के बाद 2 घंटे के भीतर ब्लड शुगर 140 mg/dL से कम होना चाहिए। इससे पता चलता है कि आपका शरीर इंसुलिन को सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।
HbA1c टेस्ट
HbA1c टेस्ट पिछले 2-3 महीनों का औसत ब्लड शुगर दिखाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति में इसकी वैल्यू 5.7% से कम होनी चाहिए। डायबिटीज में यह 7% से नीचे होनी चाहिए।
डायबिटीज मरीजों के लिए शुगर लेवल
डायबिटीज के मरीजों के लिए खाने के बाद ब्लड शुगर 180 mg/dL से कम रहना चाहिए। वहीं, फास्टिंग ब्लड शुगर 80-130 mg/dL के बीच होना चाहिए।
प्री-डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल
प्री-डायबिटीज वाले लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर 100-125 mg/dL और खाने के बाद 140-200 mg/dL के बीच हो सकता है। यह हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।
ब्लड शुगर जांचने के तरीके
ग्लूकोमीटर से उंगली का ब्लड सैंपल लिया जाता है, जबकि लैब टेस्ट में वीन्स ब्लड से जांच होती है। ग्लूकोमीटर की रीडिंग लैब टेस्ट से 15% अधिक हो सकती है।
संतुलित आहार, एक्सरसाइज और रेगुलर ब्लड शुगर मॉनिटरिंग से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्दी आदतें अपनाकर आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com