डायबिटीज के मरीजों के लिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दैनिक दिनचर्या के साथ हेल्दी डाइट भी जरूरी है। ऐसे में कुछ फल हैं जिन्हें सुबह खाने से डाबिटीज कंट्रोल हे सकती है। आइए उन्हीं फलों में से उस एक फल के बारे में जानते हैं।
फाइबर से भरपूर है
सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से भी रोकता है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे शुगर को बढ़ाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है।
एंटी-ऑक्सिडेंट का खजाना है
सेब में एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट सेब खा सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप वजन भी कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोज एक सेब खाएं। अगर आपका वजन कम रहेगा चो डायबिटीज को कंट्रोल करना भी आसान हो जाएगा।
पेट भरा हुआ महसूस होता है
सेब खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और शुगर लेवल बढ़ता नहीं है।
कितना सेब खाएं?
अगर आपको डायबिटीज है तो दिन में 1-2 सेब ही खाएं। ज्यादा सेब खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
सेब खाने का सही समय
अगर डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो शुगर लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और सेब को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर क सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com