डायबिटीज रोगी को अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में नाश्ते में खाई गई कुछ चीजें शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। लेख में इनके बारे में जानें विस्तार से-
सफेद ब्रेड
शुगर के पेशेंट को नाश्ते में सफेद ब्रेड के सेवन से परहेज करना चाहिए। यह रिफाइंड अनाज में आती है। सफेद ब्रेड हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में आती है।
फ्रेंच फ्राइज
इन्हें आलू से बनाया जाता है। डायबिटीज में नाश्ते में फ्रेंच फ्राइज न खाएं। इनमें मौजूद कार्ब्स और फैट की अधिकता शुगर लेवल प्रभावित हो सकती है।
कार्बोहाइड्रेट
डायबिटीज में नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे शुगर लेवल बढ़ता है। कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली चीजें लें।
जूस
सुबह-सुबह खाली पेट डायबिटीज में आपको जूस पीने से परहेज करना चाहिए। इससे तेजी से शुगर बढ़ सकती है। जूस पीने की जगह फल खाएं। साथ ही, पैकेट बंद चीजें भी न लें।
कुछ ड्राई फ्रूट्स
डायबिटीज में नाश्ते में आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स के सेवन से परहेज करना चाहिए। जिनमें किशमिश, मुनक्का और खजूर शामिल हैं। इन्हें खाने के लिए डाइटीशियन की राय लें। साथ ही, आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल होना चाहिए।
डायबिटीज में नाश्ते में क्या खाएं?
डायबिटीज में नाश्ते में आप चिया सीड्स पुडिंग, अंडा, ओटमील, मोरिंगा रोटी, डोसा, इडली, साबुत अनाज, अंडा, चना चाट आदि खाएं।
डायबिटीज में नाश्ते में इन चीजों को खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com