ब्लड शुगर का बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसलिए डॉक्टर्स भी हमेशा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
हालांकि, कुछ आसान आदतें अपनाकर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट इशिका गुप्ता से जानिए 4 ऐसी सिंपल आदतें जो शुगर लेवल को बैलेंस रखने में आपकी मदद करेंगी।
शुरुआत प्रोटीन से करें
दिन की शुरुआत हाई-प्रोटीन नाश्ते से करें। इससे कार्बोहाइड्रेट का अवशोषण धीमा होता है और ब्लड शुगर स्थिर रहता है। अंडे, दही या मूंग दाल जैसे प्रोटीन स्रोतों को शामिल करें।
सब्जियों का करें सेवन
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, खाने में कार्ब्स से पहले फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन करें। इससे शुगर का अवशोषण धीरे होता है और ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। सलाद या स्टीम वेज बेहतर ऑप्शन हैं।
खाने के बाद टहलिए
खाना खाने के 15-20 मिनट बाद हल्की वॉक ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है। यह पाचन सुधारती है और ग्लूकोज को मांसपेशियों तक पहुंचने में सहायता करती है।
मसल्स बढ़ाएं, शुगर घटाएं
मांसपेशियों को बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करें जैसे वेट ट्रेनिंग या बॉडी वेट वर्कआउट। इससे इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और शरीर ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करता है।
नींद पूरी लें
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद ब्लड शुगर नियंत्रण में जरूरी है। नींद की कमी से इंसुलिन संवेदनशीलता घटती है और शुगर लेवल बढ़ सकता है। समय पर सोने की आदत डालें।
अन्य सुझाव
रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें। मीठे की जगह फल या गुड़ जैसे प्राकृतिक विकल्प चुनें। इसके अलावा दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, खासकर गर्मियों में।
इन हेल्दी आदतों को अपनाकर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com