1 साल तक के बच्चे को जरूर लगवाएं ये 6 वैक्सीन

By Deepak Kumar
25 May 2025, 15:00 IST

जब बच्चा पैदा होता है, तो उसका इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है। ऐसे में कई खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए जन्म से लेकर 1 साल की उम्र तक कुछ जरूरी वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी होता है।

डॉक्टर से जानें

आइए मुंबई स्थित न्यूट्रीबाइट वेलनेस के ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा से जानते हैं बच्चों को 1 साल तक किन 6 जरूरी वैक्सीन को जरूर लगवाना चाहिए।

बीसीजी वैक्सीन

BCG वैक्सीन तपेदिक (टीबी) से बचाव करती है। यह जन्म के तुरंत बाद शिशु को लगाई जाती है। टीबी फेफड़ों को प्रभावित करने वाला संक्रमण है, जिससे बच्चों की रक्षा करना बेहद जरूरी है।

हेपेटाइटिस-B वैक्सीन

हेपेटाइटिस-B से लिवर को नुकसान होता है। इसलिए इसका पहला टीका जन्म के 24 घंटे के अंदर लगाना चाहिए। यह वैक्सीन वायरस के संक्रमण को रोकने में कारगर मानी जाती है।

ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी)

पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो शरीर को अपंग बना सकती है। जन्म के 15 दिन के भीतर पहली खुराक दी जाती है और 5 साल तक समय-समय पर ओपीवी दी जाती है।

पेंटावेलेंट वैक्सीन

यह वैक्सीन डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हेपेटाइटिस बी और हिब से सुरक्षा देती है। इसे 6, 10 और 14 सप्ताह पर 3 बार लगाया जाता है। यह एक मल्टी-डोज सुरक्षा कवच है।

रोटा वायरस वैक्सीन

शिशुओं में डायरिया गंभीर हो सकता है। रोटा वायरस वैक्सीन इसे रोकने में मदद करती है। इसकी पहली खुराक 6 सप्ताह की उम्र में दी जाती है और बाद की खुराकें अंतराल से दी जाती हैं।

पीसीवी वैक्सीन

प्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV) बच्चों को निमोनिया और मैनिंजाइटिस जैसे इंफेक्शन से बचाती है। यह वैक्सीन भी एक साल से पहले जरूरी है।

हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चे का समय पर वैक्सीनेशन करवाएं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com