आज के समय में ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को थोड़ी देर के लिए भी धूप में निकलने से मना करते हैं। जिसके कारण बच्चों के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। आइए लेख में जानें -
बच्चों में विटामिन-डी की कमी क्यों होती है?
धूप में न निकलने और खराब लाइफस्टाइल के कारण बच्चों के शरीर में विटामिन-डी की कमी की समस्या हो सकती है।
दही खिलाएं
दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। बच्चों को दही खिलाने से उनके शारीरिक विकास, पाचन को दुरुस्त रखने और विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
गाय का दूध पिएं
गाय के दूध में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। बच्चों को रोज 1 गिलास गाय का दूध पिलाने से विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
फल खिलाएं
बच्चों में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए संतरे, पपीता और केले जैसे फलों को खिलाएं। इनसे बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलती है।
मशरुम खिलाएं
मशरुम में विटामिन-बी1, बी2, बी5, डी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों को सीमित मात्रा में मशरुम खिलाने से विटामिन-डी की कमी को दूर करने, शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। बच्चों को इसका सूप भी पिलाया जा सकता है।
पनीर खिलाएं
पनीर में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी और हेल्दी फैट्स होते हैं। इसे बच्चों को खिलाने से विटामिन डी की कमी को दूर करने और ब्रेन के विकास में मदद मिलती है।
बच्चों में विटामिन-डी की के लक्षण
बच्चों के शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर बच्चों को दांत खराब होने, हड्डियों के कमजोर होने और एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
बच्चों में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com