बच्चों के पेशाब में बदबू आने का क्या कारण है?

By Priyanka Sharma
04 Nov 2024, 13:00 IST

कई बार बच्चों के पेशाब से बदबू आने की समस्या होती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए लेख में जानें -

इंफेक्शन के कारण

कई बार यूरिन इंफेक्शन के कारण बच्चों को पेशाब में बदबू आने की समस्या होती है। यह समस्या ज्यादातर 2 साल के बच्चों में देखी जाती है।

एरोकोकस यूरिनाई के कारण

कई बार बच्चों को एरोकोकस यूरिनाई समस्या होने पर यूरिन पाथ में इंफेक्शन की समस्या होती है, जिससे पेशाब में बदबू आने की समस्या होती है।

पानी की कमी

कई बार बच्चों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण बच्चों के पेशाब में तेज बदबू आने की समस्या होती है।

लंबे समय तक डायपर न बदलना

कई बार लंबे समय तक बच्चों का डायपर न बदलने पर भी बच्चों के पेशाब से बदबू आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

दांत निकलने पर

कई बार बच्चों के दांत निकलने के दौरान भी बच्चे को पेशाब से बदबू आने और पेट खराब होने जैसी कई समस्याएं होती हैं।

लिवर से जुड़ी समस्या के कारण

बच्चे को लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर भी पेशाब से तेज बदबू आने की परेशानी होती है, जो गंभीर समस्या है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।

मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या

बच्चों में मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या होने पर पेशाब में मीठी गंध आने की समस्या होती है। इसके अलावा, ऐसा बच्चे के मूत्राशय में सूजन आने के कारण भी हो सकता है।

बच्चों के पेशाब में लेख में बताए गए कारणों से बदबू आती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com