बच्चों में बढ़ते मोटापे को ऐसे रोकें

By Aditya Bharat
26 Nov 2024, 14:00 IST

आजकल बच्चों में मोटापा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इसका कारण है हमारी बदलती जीवनशैली, गलत खानपान की आदतें और शारीरिक गतिविधियों की कमी। आइए जानते हैं बच्चों का मोटापा कैसे कम करें।

स्क्रीन टाइम ने बढ़ाई समस्या

बच्चे आजकल टीवी, मोबाइल और वीडियो गेम्स पर ज्यादा समय बिताते हैं। इसकी वजह से वह शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते, जो कि मोटापे का कारण बनता है।

आउटडोर गेम्स खेलने दें

बच्चों को दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी और फुटबॉल जैसे खेलों में शामिल करें। यह खेल न केवल उन्हें एक्टिव रखते हैं बल्कि वजन भी कंट्रोल करते हैं।

योगासन और ध्यान हैं बेहतर

योग बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और वृक्षासन जैसे योगासन उनकी मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और मानसिक शांति भी देते हैं।

संतुलित आहार है जरूरी

बच्चों को राजाना पौष्टिक आहार खिलाएं। उनकी डाइट में फल, सब्जियां और दूध शामिल करें। जंक फूड और चीनी से वजन बढ़ता है तो उन्हें इन दोनों से दूर रखें।

स्क्रीन टाइम को करें सीमित

बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें और उन्हें बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे न केवल उनका मोटापा कम होगा, बल्कि आंखों और मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा मिलेगा।

भरपूर नींद जरूरी है

रात में 8-10 घंटे की नींद बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। नींद की कमी से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। अगर उनकी नींद पूरी होगी तो उनके शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

फिटनेस रूटीन के फायदे

सही फिटनेस रूटीन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। उनकी स्मरण शक्ति और एकाग्रता भी बढ़ती है।

बचपन में सीखी गई स्वस्थ आदतें जीवनभर साथ रहती हैं। फिटनेस रूटीन बच्चों को न केवल मोटापे से बचाता है, बल्कि एक स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com