महुआ का तेल बच्चों की सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इससे बच्चों की मसाज करने से उनकी त्वचा के साथ-साथ मसल्स भी हेल्दी रहते हैं। आइए जानते हैं महुआ के तेल की मालिश से बच्चों को होने वाले फायदों के बारे में -
मसल्स ग्रोथ के लिए फायदेमंद
बच्चों की महुआ के तेल की मालिश करने से मांसपेशियों के आस-पास के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और साथ ही साथ मजबूत भी होती हैं।
बोन डेंसिटी के लिए फायदेमंद
बच्चों की हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप महुआ के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जिससे बोन डेंसिटी बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
नींद न आने पर
इस तेल से बच्चों की मालिश करने से उनकी शरीर के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे सुस्ती कम होती है और शरीर रिलैक्स होता है। इससे नींद अच्छी आती है।
खिला-खिला शरीर
महुआ का तेल फैट एसिड्स और विटामिन बी, विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को ड्राइनेस से बचाने के साथ-साथ रैशेज और लालिमा को भी दूर करते हैं। इससे मालिश करने से बच्चों की त्वचा कोमल रहती है।
बढ़ता है बॉडी स्ट्रेंथ
महुआ का तेल कई जरूरी पोषक तत्व पहुंचाकर शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं। इसमें फॉस्फोरस, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व होते हैं, जो शरीर को मांसपेशियों को मजबूत कर बॉडी स्ट्रेंथ भी बढ़ाते हैं।
बच्चों को महुआ का तेल की मालिश करने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com