बच्चों के दांतों की केयर करना बहुत जरूरी होता है। इससे उनकी हेल्थ पर असर पड़ता है। लेख में जानें बच्चों के दांत मजबूत बनाने के तरीके-
इन चीजों से परहेज
बच्चों को कैंडी, चॉकलेट, चिप्स और फास्टफूड खाना बहुत पसंद होता है। यह बच्चों के दांतों के खराब होने की वजह बन सकते हैं।
ताकत न लगाएं
अपने बच्चों को बहुत ज्यादा रगड़कर दांत साफ करने से रोकें। इससे दांत की ऊपरी परत पर असर पड़ता है। जिससे दांतों में दर्द और झनझनाहट होती है।
रात में ब्रश
दांत मजबूत बनाने के लिए बच्चों को रात में ब्रश करने की आदत डालें। इससे दातों में फंसा खाना निकल जाता है और दांत सड़न से बचते हैं।
विटामिन सी फूड्स
बच्चों को विटामिन सी से भरपूर संतरा, नींबू, कीवी, खरबूजा, पपीता और स्ट्रॉबेरी खिलाएं। यह बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।
दूध की चीजें
कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फेट से भरपूर चीजें बच्चों को खिलाएं। इससे मुंह का पीएच स्तर बढ़ता है और एसिड का स्तर कम होता है।
अंडे
अंडे में विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फेट होता है। यह इनेमल के निर्माण में मदद करता है।
इन तरीकों से बच्चों के दांत मजबूत बनाएं। साथ ही, कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com