धनिया सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, त्वचा को निखारने और वजन घटाने में मदद करता है।
एक्सपर्ट की राय
आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?
धनिया के पत्तों का पानी
धनिया के पत्तों का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाव होता है। यह खासकर सर्दी-खांसी में फायदेमंद हो सकता है।
पेट के लिए फायदेमंद
खाली पेट धनिया का पानी पाचन तंत्र को सही रखता है। इसमें मौजूद फाइबर अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है।
हेल्दी स्किन
धनिया के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को बाहर से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह चेहरे की चमक और सौंदर्य को भी बढ़ाता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाना
धनिया के पत्तों का पानी वजन घटाने में भी मददगार है। इसमें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो धनिया के पत्तों का पानी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है।
शरीर में खून बढ़ना
धनिया के पत्तों में विटामिन-सी होता है, जो शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ाता है और ब्लड की गुणवत्ता में सुधार करता है। यह एनीमिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
त्वचा की जलन से राहत
रोज सुबह धनिया के पत्तों का पानी पीने से आपकी त्वचा में निखार आता है और त्वचा की जलन व सूजन कम होती है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।
एसिडिटी से राहत
अगर आपको अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाली पेट धनिया का पानी पीना आपको राहत दे सकता है। यह आंतों को साफ रखता है और गैस से छुटकारा दिलाता है।
धनिया के पत्तों का पानी डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर है, जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com