4-15 साल के बच्चों को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों से रखें दूर

By Priyanka Sharma
09 Jan 2025, 20:15 IST

अक्सर माता-पिता बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चीजों का ज्यादा ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, '4-15 साल के बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनको आज ही कुछ अनहेल्दी चीजों से दूर रखें। जिससे बच्चों का बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।'

प्लास्टिक की बोतल

बच्चों को प्लास्टिक की बोतल और डिब्बे में रखी चीजें ना दें। इनमें बीपीए होता है, जिसके कारण बच्चों के हार्मोन्स में गड़बड़ी हो सकती है।

प्रोसेस्ड सीरियल्स न खिलाएं

बच्चों को प्रोसेस्ड सीरियल्स न खिलाएं। इसके कारण बच्चों को ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसे बच्चों को न खिलाएं।

प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल न खिलाएं

बच्चों से प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल को दूर रखें। इसके कारण बच्चों में हार्ट से जुड़ी समस्याओं और हाई इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ सकती है।

कलर युक्त फूड न खिलाएं

बच्चों को फूड कलर से बने फूड से दूर रखें। इनमें हानिकारक कैमिकल्स होते हैं। जिसके कारण बच्चों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, बच्चों को सोडा और कैन वाले फूड ना खिलाएं। इसके कारण बच्चों को डेंटल डैमेज और ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।

फ्रोजन फूड और प्रोसेस्ड मीट न खिलाएं

बच्चों को फ्रोजन फूड न खिलाएं। इनमें अधिक मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जिसके कारण शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं। इसके अलावा, प्रोसेस्ड मीट में एन-नाइट्रोसो तत्व होता है, जिसके कारण बच्चों को क्रॉनिक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की समस्या होती है।

अधिक मीठा और नमक न खिलाएं

बच्चों को हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा मीठी चीजें न खिलाएं। बच्चों को अधिक मीठा खिलाने से, उनके पाचन और गट पर बुरा असर होता है। जिसके कारण बच्चे पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसके अलावा, अधिक नमक युक्त चिप्स और नमकीन न खिलाएं। इसके कारण बच्चों में फ्लूइड के असंतुलित होने और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है।

4-15 साल के बच्चों को हेल्दी रखने के लिए लेख में बताई गई चीजों को उनसे दूर रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com