कई जरूरी औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस लेख में न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर (नमामी लाइफ) से विस्तार से जानते हैं, बच्चों को शहद खिलाने के फायदे और सही उम्र-
इम्यूनिटी बढ़ाए
बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसके कारण वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। शहद में मौजूद पोलिफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
खांसी से आराम
एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को 1 चम्मच शहद के साथ अदरक का रस देने से खांसी से आराम मिल सकती है। इसे बच्चे को सुबह-शाम दे।
कब्ज से राहत
बच्चों में कब्ज और अपच की दिक्कत अधिक देखी जाती है। इन्हें दूर करने के लिए बच्चों को शहद खिलाएं। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है।
घाव भरे
बच्चों को शहद का सेवन कराने के साथ ही आप उनकी चोट में इसे लगा भी सकते हैं। शोध के अनुसार शहद घाव भी भरता है।
बच्चों को किस उम्र में खिलाएं शहद?
शहद का सेवन बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, आप अपने बच्चे की उम्र 1 साल पूरी होने के बाद ही उसे शहद खिला सकते हैं।
हो सकता है इंफेक्शन
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप बच्चों को 1 साल से पहले शहद खिलाते हैं, तो इससे बच्चों को क्लोस्ट्रीडियम इंफेक्शन होने का जोखिम रहता है।
बच्चों को शहद खिलाने के ये सभी लाभ होते हैं। आप उन्हें सीमित मात्रा में शहद का सेवन कराएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com